Search

May 6, 2026 12:08 pm

“मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो पाकुडिया में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर मनाया उत्सव”

सतनाम सिंह

झामुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य के ऊर्जावान यशस्वी मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी का 49वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अगुआई मे प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में केक काटकर धूमधाम से मनाया। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत जी के चित्र के सामने केक काटकर उनके चित्र को केक खिलाकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोतीलाल हाँसदा ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इतने कम समय में राज्य का जो विकास किया है उसका पूरे देश में नाम हो रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जी का कार्य पूरे देश में सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झारखंड को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे यह हम सभी झारखंडवासियों की सोच है। सीएम हेमंत सोरेन जी आम अवाम की आवाज है, यह उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है कि आज झारखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है, उनके कुशल नेतृत्व में सुबे के हर तबके को उनका वाजिब हक व अधिकार मिल रहा है, ऐसे मुख्यमंत्री का होना सूबे के लिए गौरव की बात है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक्, कलम मुर्मू,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,कुबराज मरांडी,गमालियल टुडू,विनोद भगत,मोईन आलम,ऐनोस मुर्मू,सिकंदर आलम,मोताहर हुसैन,नरेश हाँसदा,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240810 wa00038670507957870439633

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!