राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर शनिवार अपरान्ह घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने किया। बैठक प्रखंड कार्यालय , थाना , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , वन विभाग , नेताजी चौक , बीआरसी , सरकारी मवेशी हाट सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण को लेकर समय सारिणी सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।





