Search

May 4, 2026 2:00 am

एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने शनिवार को प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां कई बूथों में कम मतदान को लेकर लोगो से भी मिलकर आवश्यक जानकारी लिया। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने बड़तल्ला व मंझलाडीह गांव स्थित बूथ संख्या 110 , 112 , 113 व 114 का निरीक्षण किया। जहां बीते लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से भी कम मतदान सम्बन्धित बूथों में हुआ था। एसडीओ ने बीएलओ से मिलकर मतदाता संख्या सहित अन्य विषयों पर जानकारी लिया। उन्होंने गांव के घरों में जाकर मतदाताओं से मिले। उन्होंने मतदाताओं से जानकारी लिया कि आखिर किस कारण से मतदान प्रतिशत कम हो रहा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को कहा गया कि मतदान के समय बाहर रहे सभी मतदाताओं को बुलाकर मतदान कराए। लोगो से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान में अवश्य भाग ले। उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से न छूटे। 18 वर्ष हो चुके सभी को इसमे अवश्य जोड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!