प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क नवाडीह के समीप शनिवार को पार्सल लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।जानकारी के अनुसार पार्सल लदा पिकअप वैन संख्या जेएच 02 बीएच 7847 महागामा से पाकुड़ की ओर जा रहा था ठीक नवाडीह के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गया और गाड़ी सड़क से नीचे पेड़ पर जा लटका। हालाकि किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है।चालक शंभू कुमार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की लाईट के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गया।






