Search

February 4, 2026 6:33 pm

एनएसयूआई कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर विभिन्न समस्या को लेकर परीक्षा नियंत्रण को ज्ञापन सौंपा।

आज दिनांक 22 अगस्त 2024 को एनएसयूआई कॉलेज महासचिव सोयेब अख्तर के नेतृत्व में छात्रों से जोड़े विभिन्न समस्या वा मुद्दो को लेकर बी एस के बरहरवा महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा सि का मूर्मू विश्वविद्यालय दुमका परीक्षा नियंत्रक महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमे बताया गया कि दिनांक 20 जुलाई 2024 को एनएसयूआई कॉलेज महासचिव के पत्रांक संख्या 007/2024 में परीक्षाओं की अनिश्चितता/ सत्र को सुचारू करने हेतु जल्द परीक्षाओं को कराने के संबंध में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था । लेकिन अभी तक प्रत्यक्ष को अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिसको लेकर आज फिर ज्ञापन दिया गया। जिसमे पुनः UG Sem -I (Old Course) Special Exam परीक्षा प्रपत्र भराया जाए एवं यह सत्र समाप्त होने से पहले परीक्षा लिया जाए। एवं Memo No.- SKMU/Exam/118/24 के अनुसार दिनांक 24 अप्रैल 2024 तक विलंब शुल्क सहित यूजी सेमेस्टर 1 (2022-26) NEP का परीक्षा प्रपत्र भरा गया था। लेकिन उनकी परीक्षा संपन्न नहीं हुई है। अब NEP के नियम अनुसार सेमेस्टर 1 और 2 की कुछ विषयों में अदला – बदली होने के कारण सेमेस्टर 2 मे जिन विषयों की परीक्षा लिए की थी उनमें से के कुछ विषय सेमेस्टर 1 में जोड़ दिए गए हैं एवं कुछ विद्यार्थी इन विषयों में फेल हुए हैं। अतः महोदय पुनः परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित की जाए एवं नए विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका दे। अगर यह परीक्षा समय अनुसार नहीं होता है तो सैकड़ो विद्यार्थी सेमेस्टर 3 में नामांकन लेने से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि बहुत से विद्यार्थी सेमेस्टर 1 में प्रमोटेड है और अनूप 2020 के नियम अनुसार अगर कोई विद्यार्थी सेमेस्टर 1 और 2 मिलकर 12 विषयों में से 9 से कम विषयों में पास है तो उन्हें सेमेस्टर 3 में नामांकन नहीं मिलेगा। एवं सेमेस्टर 3 का दिनांक 13 अगस्त 2024 को परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित हो चुकी है। अर्थात NEP के इस नियम अनुसार सैकड़ो विद्यार्थी सेमेस्टर 3 की परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जाएंगे। सत्र में हो रही देरी और विद्यार्थियों की भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द सेमेस्टर 1 को पुनः परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित किया जाए एवं परीक्षा की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। और 13 अगस्त 2024 को घोषित Memo No.- SKMU/Exam/343/24 के अनुसार दिनांक 17 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 तक विलंब शुल्क रहित यूजी सेमेस्टर 3 (2022- 26) का परीक्षा प्रपत्र भरा जाना था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद 20 तारीख की रात करीब 8:00 बजे परीक्षा प्रपत्र के लिंक वेबसाइट में जोड़ा गया है। जिसके कारण विलंब शुल्क रहित के लिए मात्र छात्रों को तीन दिन का ही समय मिल रहा है एवं Major Zoology और Physics विषयों में MDC 3 विषय सिलेक्ट नहीं हो रहे हैं। महाशय परीक्षा प्रपत्र भरने भरने की प्रक्रिया विलंब से शुरू हुई है इसके लिए विश्वविद्यालय विलंब शुल्क रहित अतिरिक्त समय दे। अन्यथा विद्यार्थियों को हो रही समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालय में उग्र आंदोलन के लिए वैध होना होगा। एनएसयूआई परीक्षा नियंत्रक से परीक्षण मांग रखा कि उपरोक्त सभी बिंदु पर अविलंभ ध्यान दें एवं आगे की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए। अन्यथा विद्यार्थियों को हो रही समस्या एवं उनके भविष्य को देखते हुए एनएसयूआई कड़े कदम उठाने में वैध होंगे एवं इसकी जवाब देह विश्वविद्यालय प्रशासन होगी। कॉलेज महासचिव शोएब अख्तर ने बताया कि विश्वविद्यालय इस तरह से छात्र अहित एवं छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो की हमारे और समाज के लिए चिंता का विषय है अगर इसी तरह से छात्र छात्रा समस्याओं से उलझे रहेंगे तो अपने भविष्य को कैसे सवारेंगे। विश्वविद्यालय इतनी बड़ी-बड़ी लापरवाही को नजर अंदाज कर रही।

मौके पर एनएसयूआई सदस्य जमील अख्तर, रूपेश पंडित, एजाज हुसैन, पिंकू रजक, सोनम गुप्ता, गुलाबसा खातून, करिसमा खातून, अंजू कुमारी, नितेश पंडित, शीला हंसना, शीलास सोरेन, बुलान कुमार, उमा प्रमाणिक, नसीमा खातून, चंदा कुमारी एवं सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर