Search

May 1, 2026 8:07 am

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास,, हर घर में बाल गोपाल की धूम

घर-घर में पूजा अर्चना और झूलनों उत्सव

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगरों के मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में झूलनों उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक हिंदू परिवारों में अपने-अपने घरों में भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। घरों के मंदिरों को भी सजाया गया है ।भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अनुष्ठान की जा रही है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को झूलने झुलाया जा रहा है। राधा रानी गोपियों से संबंधित प्रस्तुति की जा रही है। छोटे-छोटे बच्चों को श्री कृष्ण बाल रूप में सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण को दूध दही मक्खन मिश्री ,छेना खोआ तरह-तरह के मिष्ठान, फल फूल से भोग लगाया जा रहा है। धूप दीप पुष्प से पूजा की गई। कई मंदिरों में भी हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। शंख करतार ,घंटा ध्वनि की गूंज पूरा वातावरण भक्ति मय सागर गोता खा रहा है। कुछ घरों में बाल गोपाल की लीला से संबंधित चित्रण किया गया है। पिता वासुदेव द्वारा सागर के बीच टोकरी में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के पश्चात में माथे पर ले जाते हुए दर्शाया गया है। घर की स्त्रियां उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव मना रही हैं। रात्रि में 12:30 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही आरती वंदना के पश्चात प्रसाद ग्रहण करेंगे और अपनी उपवास तोडेंगे। कई भक्त निर्जला,तो कई भक्त फलाहारी पर हैं, कई भक्त ऐसे हैं जो केवल जल या शरबत पर हैं। घर में बाल लड्डू गोपाल की धूम है। सभी अपने-अपने बच्चों को बाल गोपाल रूप में दर्शाते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!