Search

May 5, 2026 2:10 am

पाकुड़ पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बरतने पर जोर।

एसडीपीओ ने इंटर स्टेट जिले के पुलिस पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर किया चर्चा

बजरंग पंडित

पाकुड़: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पाकुड़ में एसडीपीओ डीएन आजाद की अध्यक्षता में इंटर स्टेट जिले के पुलिस के साथ एक बैठक बुलायी गई. बैठक में एसडीपीओ डीएन आजाद, पश्चिम बंगाल के जंगीपुर एसडीपीओ,राजमहल एसडीपीओ, गोड्डा एसडीपीओ के अलावा पाकुड़ अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई विषयों पर चर्चा की गयी.पाकुड़ जिले की पुलिस ने इंटर स्टेट जिले की पुलिस को चुनावी संबंधी आशय से अवगत कराया. साथ ही खासकर झारखंड व पश्चिम बंगाल दाेनों राज्यों की पुलिस के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसमें दोनों राज्यों तथा जिले की सीमाओं पर गहन चौकसी रखे जाने को कहा गया. इसके अलावा संवेदनशील मार्ग (जहां चेक पोस्ट चिह्नित किया गया है) को सक्रिय करने तथा सीसीटीवी कैमरा से गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है. अपराधियों, अवैध परिवहन, संदिग्ध वाहन, गांजा, अवैध शराब, अवैध आर्म्स के विरुद्ध छापामारी करने को कहा गया, ताकि इस पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके. चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित नहीं होने को लेकर चर्चा की गयी. वहीं कांडों के फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर हरसंभव पहल करने को कहा गया. इसके अलावा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग करने,सूचना संकलन कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई करने, पड़ोसी जिले के अपराधियों के आवागमन पर सघन निगरानी करने, विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराये जाने का हर संभव प्रयास करने को कहा गया. दोनों राज्यों की पुलिस के बीच इस मामले में गंभीरता से कार्य करने को कहा गया, ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

img 20240827 wa00101307618140980349269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!