Search

October 12, 2026 4:57 pm

राजमहल लोकसभा सांसद की धर्मपत्नी के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला कबड्डी संघ, पाकुड़ जिला हॉकी संघ, पाकुड़ जिला कुश्ती संघ, पाकुड़ जिला ताइक्वांडो संघ, और पाकुड़ जिला कबड्डी डे बोर्डिंग सेंटर ने एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन हेम्ब्रम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर श्रीमती हेम्ब्रम जी के आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर, पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष ने कहा, श्रीमती हेम्ब्रम का निधन एक अपूरणीय क्षति है। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके आत्मा की शांति की कामना करते हैं। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमती हेम्ब्रम के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!