प्रखंड के विकास कार्य ठप, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य प्रभावित।
जितेंद्र कुमार यादव
पंचायत सचिवों ने 2400 ग्रेड पे और प्रोन्नति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आहान पर पंचायत सचिवों ने डीसी कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया। पंचायत सचिवों की मांग है कि उन्हें 2000 ग्रेड पे के बजाय 2400 ग्रेड पे दी जाए और प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति वरीयता के आधार पर आरक्षित पचीस प्रतिशत पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थानों को भरने की मांग की गई है। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड के सभी विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं, जिसमें अबुआ आवास, माईया सम्मान योजना सहित और कार्य में भी असर पड़ रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।