Search

October 12, 2026 11:36 am

कांग्रेस नेता तनवीर आलम की पहल से सितेशनगर ग्राम में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़, झारखंड: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम की पहल से सितेशनगर ग्राम में एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ट्रांसफार्मर ईदगाह स्थित पुराने ट्रांसफार्मर के जगह पर लगाया गया है, जो कुछ दिनों पहले जल गया था।
ग्रामीणों ने तनवीर आलम को सूचना दी थी कि पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने से उन्हें बिजली की समस्या हो रही है। तनवीर आलम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारी से बात की और नया ट्रांसफार्मर लगाने का पहल किया।
विभागीय अधिकारी ने 100 KV का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने तनवीर आलम का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी पहल से उन्हें बहुत राहत मिली है।
मौके पर मुखियापति सेलिम हुसैन, हाजिकुल आलम सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने भी तनवीर आलम की पहल की सराहना की और कहा कि वे हमेशा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!