Search

October 12, 2026 9:22 am

व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में हुआ मासिक लोक अदालत

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 31 अगस्त 2024 शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में की गई। आज के इस लोक अदालत में कुल आठ बेंचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 21 वादों का निष्पादन किया गया साथ ही 34 हजार 8 सौ रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!