Search

September 4, 2026 10:11 pm

एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान तेज।

गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता; 7 सितंबर के धरने में जुटने का आह्वान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। केंद्र सरकार के एमएमडीआर (संशोधन) बिल-2026 के विरोध में झामुमो ने महेशपुर प्रखंड में जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता पंचायतों के गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। चौपाल, बैठक और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बिल के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।
शुक्रवार को जयपुर, बलियाडांगा, दमदमा, अर्जुनदहा और श्रीरामगढ़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों से धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। अभियान का नेतृत्व केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, पिंकू शेख और प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।अर्जुनदहा व श्रीरामगढ़िया पंचायत में पिंकू शेख के नेतृत्व में मिल्टन शेख, हालिम शेख और मो. असद ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जयपुर पंचायत के सांवलापुर व पोरानपुर में तौसीफ इकबाल, डार्फी शेख और झाड़ी सोरेन ने अभियान चलाया। बलियाडांगा में अखलाकुर रहमान व अफसाना बीबी तथा दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर में दोस्त मुहम्मद, बोरेन सरकार और पंचायत अध्यक्ष अजहरुल इस्लाम ने ग्रामीणों से संवाद किया।

नेताओं ने बिल को बताया जल-जंगल-जमीन और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा

झामुमो नेताओं ने कहा कि एमएमडीआर अमेंडमेंट एक्ट-2026 झारखंड के जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासी-मूलवासी के हक-अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उनका आरोप है कि बिल के जरिए राज्य के खनिज संसाधनों पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ेगा, जिसका असर झारखंड के राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। नेताओं ने कहा कि खनिज राजस्व से राज्य में मैया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और गुरुजी क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।।अभियान में सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, शिवानी टुडू, साइमन मुर्मू, मृणाल हांसदा, राजू अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

img 20260904 wa00106270712800668621556
img 20260904 wa00093134295793645783661

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!