Search

May 1, 2026 1:03 am

सीतारामपुर पंचायत में अभुआ आवास योजना में अनियमितता: गरीबों को वंचित कर सक्षमों को दिया गया लाभ।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत, पंचायत सचिव पर तानाशाही और कमीशनखोरी का आरोप।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को पाकुड़ उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर सीतारामपुर पंचायत में गरीबों के बजाय सक्षम लाभुकों का चयन अभुआ आवास के लिए करने की शिकायत की है. वही रमेश हेम्ब्रम, सतन मुर्मू, बिमल रविदास, जयनील टुडू, निरोन रविदास, लालचंद रविदास, नोन्दो गोपाल मुर्मू, जोसेफ टुडु, दिनेश टुडू, नेक मोहम्मद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दिए गए शिकायत में बताया है कि महेशपुर प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभुआ आवास योजना गांव में गरीबों को देने के बजाय सक्षम व्यक्तियों को अभुआ आवास योजना का लाभ दी गई है. बताया कि सीतारामपुर पंचायत के सचिव सौरभ सुमन ने अभुआ आवास योजना का झारखंड सरकार के निर्देश को ताक पर रखकर अपना कमीशन रुपया लेकर सक्षम व्यक्ति का अभुआ आवास का जियोटेक कर दिया गया है. जिसमें गांव के गरीब परिवार सरकारी लाभ से वंचित हो रहा है. पंचायत सचिव का पंचायत में तानाशाही चल रहा है. ग्रामीणों का बात नहीं मानते हैं. बताया कि अभुआ आवास का लाभ गांव के सक्षम लोग गुपिन हेम्ब्रम, दूरबीन मुर्मू, बाबुधन मरांडी, चंचला देवी, बबिता देवी जो सब तरफ से सक्षम है लेकिन इन्हें ही अभुआ आवास का लाभ दी गई है. ग्रामीणों ने शिकायत की जांच कर तैयार सूची को निरस्त करने व गरीबों को उक्त योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!