Search

May 4, 2026 2:43 pm

क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा कुड़िया गांव का जायजा लिया, मेडिकल टीम ने घर-घर स्क्रीनिंग की

डायरिया प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया कैम्प, सभी मरीज स्वस्थ

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा डायरिया प्रभावित गांव बड़ा कुड़िया में स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डायरिया प्रभावित गांव बड़ा कुड़िया का जायजा लिया। उन्होंने गांव में मरीजों का हालचाल जाना और मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि डायरिया प्रभावित गांव में मेडिकल टीम कैम्प कर रही है। सभी बीमार मरीज अब स्वस्थ हैं। गांव के सभी घरों में चिकित्सक पहुंच कर स्क्रीनिंग कर रहें हैं ताकि अन्य कोई भी बीमार रहने पर उसका इलाज किया जा सके। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. के.के. सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240901 wa00197046152629001933483
img 20240901 wa00188441006448838078922 1
img 20240901 wa00204595040121199161691 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!