Search

September 23, 2026 10:34 pm

कर्मा पर्व पर झूमे गांव, मांदर की थाप पर थिरके युवक-युवतियां

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को प्रकृति और लोक आस्था का पर्व कर्मा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों में चहल-पहल बनी रही। ग्रामीणों ने कर्म डाली स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अच्छी फसल की कामना की।कर्मा पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाएं और युवतियां समूह में कर्म गीत गाती नजर आयीं। वहीं, मांदर और ढोल की थाप पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कई गांवों में देर रात तक गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलता रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि कर्मा पर्व प्रकृति और कृषि से जुड़ी समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक है। पर्व के माध्यम से प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ परिवार की खुशहाली और बेहतर फसल की कामना की जाती है।प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित कर्मा पर्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में पर्व को लेकर उत्साह रहा। इस दौरान गांवों में पारंपरिक संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!