Search

November 13, 2026 2:11 pm

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी।

साड़ी के सहारे लगाई फांसी, घरेलू विवाद की बात आई सामने; पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच।

अब्दुल अंसारी।

महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित रोशना टोला में शुक्रवार अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय युवक का शव उसके घर के आंगन में आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान समीर हेम्ब्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर घर के आंगन में पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह और घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतक शराब का सेवन करता था और पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके में रहती थी। दोनों के दो छोटे बेटे भी हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!