Search

May 4, 2026 12:09 pm

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में आमजनों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती पंचायत में आयोजित शिविर में ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने आमजनों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धारातल पर लाने के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित होकर बताया सरकार इस कार्यक्रम के द्वारा आप तक हर लाभ पहुचाने काम कर रही है ताकि आपतक सरकार की हर लाभ पहुँचे और आप लाभांवित हो सके और कहा ऐसी पहल लगातार जारी रहेगी, साथ ही पचईबेडा के एक ग्रामीण ने बिजली नही होने शिकायत विधायक दिनेश मरांडी से की जिसमे तुरंत निपटारा करने का निर्देश विधयाक दिनेश विलियम मरांडी ने सम्बंधित अधिकारी को दिया।
वही प्रखंड बिकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने भी कहा हम हर बीपीएल परिवार को आवास देने कस काम करेंगे और किसी प्रकार की दिक्कत हो तो सीधे आप कार्यालय पहुँच मिले आपकी मदद की जाएगी इसके पश्चात गोद भराई का भी रस्म को किया गया और कार्यक्रम का जायजा लिया । वही इस कार्यक्रम का पाकुड़ एसडीएम और अंचलाधिकारी ने भी विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया और आमजनों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

मुख्य बिंदु:

  • शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे
  • आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
  • कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया

शिविर में विधायक दिनेश मरांडी,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी,एडीएम पाकुड़ और अंचलाधिकारी अमड़ापाड़ा औसफ अहमद खान सहित सभी पदाधिकारी ने विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया और आमजनों को कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया,मौके पर अंचल व प्रखंड सहित झामुमो कार्यकर्ता कोर्नेलियस मुर्मू,संतोष भगत,मो तनवीर अली, मो सजाद,मो फताब,राजीव भगत,सनातन ,मोनू,सुभाष मरांडी इत्यादि मौजूद थे।

img 20240902 wa00398713906239881416762
img 20240902 wa00408079854054721704065

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!