पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को सबसे हॉट सीट माना गया, मो0 आसराफुल शेख को उम्मीदवार बनाने का लिया गया निर्णय।
Also Read: 24 घंटे में खुला पत्नी हत्याकांड का मामला, भागने की फिराक में था आरोपी,पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
सतनाम सिंह
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में, पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए 30 से 35 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को सबसे हॉट सीट माना गया है, जहां सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाता हैं। टीएमसी पार्टी के झारखंड प्रदेश में सबसे जुझारू एवं सीनियर नेता मो0 आसराफुल शेख को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कमिटी द्वारा निर्णय लिया गया कि पश्चिम बंगाल सटा हुआ क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देंगे।
Also Read: खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठाव और पारदर्शी वितरण के सख्त निर्देश





