श्री श्री गणपति पूजा संघ कमिटी सुंदरपुर द्वारा सेन दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश पूजा की तैयारी, 5 लाख के खर्च का अनुमान
सुस्मित तिवारी
पाकुड़ के हिरणपुर में श्री श्री गणपति पूजा संघ कमिटी सुंदरपुर द्वारा सेन दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश पूजा की तैयारी जोरों पर है। इस बार बंगाल के तारापीठ के माँ तारा टेंपल के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो आकर्षक का केंद्र बना है। पंडाल को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार पूजा में करीब 5 लाख के खर्च का अनुमान है, जिसमें पंडाल पर 90 हजार और लाइट पर 40 हजार खर्च है। पूजा कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर दास ने बताया कि तैयारी जोरों पर है और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।





