Search

August 22, 2026 10:48 pm

24 अगस्त से शुरू होगा दावा-आपत्ति अभियान, SIR को लेकर पर्यवेक्षकों व बीएलओ को प्रशिक्षण।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर शनिवार को महेशपुर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीसीएलआर सह एईआरओ अमित कुमार, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने पर्यवेक्षकों, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को SIR से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि 24 अगस्त से 7 सितंबर तक दावा-आपत्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर पेशकार टीम का गठन किया गया है। टीम प्राप्त दावा-आपत्तियों का सत्यापन कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी करेगी। प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा विवरण में संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही संबंधित आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री और उसके सत्यापन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में SIR अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा मतदाताओं से संबंधित दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!