पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसा गांव में गुरुवार को बाढ़ के पानी में 5 वर्षीय बच्ची के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। बच्ची की पहचान शरमीन खातून, पिता सादिकुल मोमिन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश में जुट गए। बाढ़ के पानी में लगातार खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






