सुदीप कुमार त्रिवेदी
झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 28 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में सभी बैंक अधिकारी, डीटीओ एवम् पीएलए के चेयरमैन अशोक कुमार शुक्ला के साथ
अहम बैठक पीडीजे कक्ष में की गई। उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं अधिक से अधिक संख्या में मामलों को निष्पादन करने में सभी को सहयोग करने समेत अन्य कानूनी वादों का निपटारा से संबंधित जानकारी दी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





