सिदो कान्हू मेला सितंबर माह में ही आयोजित कराने की तैयारी
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड में मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन की सरकार विकास की ओर अग्रसर है। आमलोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार की लोकप्रियता देख भाजपा में खलबली मची हुई है। पर आनेवाले विधानसभा चुनाव में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पुनःगठबंधन की सरकार बनेगी । बुधवार को लिट्टीपाड़ा अंतर्गत डुमरिया मेला मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने कहा। बैठक में हिरणपुर , लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के हजारो कार्यकर्ताओ उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा गरीबो की उत्थान व विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओ को धरातल में लाई है। मुख्यमंन्त्री मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओ के बैंक खाते में हर माह एक हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बेघरों को अबूआ आवास , सर्वजन पेंशन के तहत सभी वृद्ध लोगो को लाभ सहित कई योजनाओ को धरातल में संचालित किया गया है। पर भाजपा हेमन्त सोरेन सरकार की जनहित योजनाओ को रोकने का कुप्रयास करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन , साइमन मरांडी आदि ने लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण किया। झामुमो पार्टी का स्थापना किया। झामुमो कार्यकर्ता संगठित व समर्पण के भाव से कार्य रह रहे है। बीते लोकसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजय दिलाया। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। पार्टी में सभी अग्रज कार्यकर्ताओ को भी सम्मान दी जाती है। जो हमारे अभिभावक स्वरूप है। आपसी द्वेष भूलकर हम पार्टी को लेकर एक सूत्र में बंधे हुए है। सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 50 वर्षो से यह मेला आयोजित होते आ रहा है। सम्भवत 20 सितंबर के पूर्व वृहत रूप से मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक को उप प्रमुख अब्दुल गनी , प्रसाद हांसदा ,मोनू हेम्ब्रम , तनवीर अली , सामुएल मुर्मू , रावण सोरेन , नसीम अंसारी , मानिक मरांडी ,नूर हुसैन , अब्दुल रसीद , सुलेमान हांसदा आदि ने भी किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को हरा रंग का गमछा भी वितरण किया गया। इस अवसर पर दशरथ भगत , जब्बार अंसारी , मुमताज अंसारी , मो.बदरुल , कुबराज बेसरा , गोपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






