पाकुड़ पुलिस आपकी सेवा में तत्पर : एसपी।
सतनाम सिंह
पाकुड़ । पाकुड़ पुलिस ने आम जनों की जन समस्या के समाधान हेतु एक एक अनूठी पहल शुरू की है । ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध हो सके। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर पाकुड़ पुलिस थानों में जन शिकायत रजिस्टर्ड कर रही है। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम विशेष तौर पर चलाए जा रहा है। नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु झारखंड पुलिस की अनूठी पहल योजना के अंतर्गत 10 सितंबर को 11:00 बजे पूर्वाहन में पाकुड़ नगर, मुफस्सिल एवं माल पहाड़ी ओपी के लिए हरिनडंगा उच्च विद्यालय, अमड़ापाड़ा ,महेशपुर , पाकुड़िया रद्दीपुर ओपी के लिए के लिए सीलमपुर फुटबॉल मैदान , लिट्टी पाड़ा हिरणपुर सिमलॉन्ग ओपी के लिए पंचायत भवन लिट्टीपाड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं एवं त्वरित गति से आपकी शिकायत सुनी जाएगी एवं निराकरण की दिशा में पूरा प्रयास किया जाएगा। पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पाकुड़ पुलिस जिले वासियों की सेवा में हर हमेशा उपलब्ध हैं । आपकी हर हाल में आवाज सुनी जाएगी । विषम परिस्थिति में आप पुलिस अधीक्षक से संपर्क भी कर सकते हैं। आपकी सेवा पुलिस की पहली कर्तव्य है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 सितंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे व्यापक स्तर पर जल शिकायत सुनी जाएगी एवं त्वरित गति से उसका समाधान भी किया जाएगा। आप अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।





