एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, बीडीओ श्रीमान मराण्डी और झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने शिविर का किया उद्घाटन।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा के जोरडीहा पंचायत में ‘आपके सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, बीडीओ श्रीमान मराण्डी और झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने आवेदन देकर लाभ उठाया। एसडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों का मसीहा बन चुकी है और कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे कि अबूआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ और दो लाख तक की कृषि ऋण माफ योजना। बीडीओ श्रीमान मरांडी ने प्रखंड में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और मुखिया जोसेफ मालतो ने लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में लाखों की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया और सभी अभियंता, अंचल और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।






