Search

May 4, 2026 6:24 am

डुमरचिर पंचायत में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

अमर भगत

अमड़ापाड़ा, झारखंड: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचिर पंचायत में बुधवार को “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिविर आयोजित कर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से शिविर में ही आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में आमजनों ने अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया, जिन्होंने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही पदाधिकारियों ने आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अबूआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, स्वच्छ भारत मिशन आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायती विभाग, प्रखंड संसाधन विभाग और श्रम विभाग शामिल थे। अंचलाधिकारी अमड़ापाड़ा ने विभिन्न स्टॉल का जायजा लेकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। पंचायत की मुखिया रामी पहाड़िन भी जनता की समस्या के निष्पादन के लिए तत्पर खड़ी रही। मौके पर एई सुनील सिंह, जेई सोहेल शेख, जयराज कुमार, झामुमो प्रखंड कमिटी सदस्य, अंचल व प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद थे।

img 20240904 wa00597787097226474067302

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!