Search

October 12, 2026 2:07 am

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल की समाज सेवा की मिसाल।

सतनाम सिंह

पाकुड़, झारखंड: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने मंगलवार को इलामी, तारानगर में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाने। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से क्षेत्र में लोगों से मिलती रहती हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहती हैं। पिंकी मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कई चेहरे अपनी वादों की पोटली लेकर लोगों को बेवकूफ बनाने का दौर शुरू करेंगे, लेकिन वे हमेशा से समाज के हित में काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगी, न कि खोखले वादों से। पिंकी मंडल की इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है और उनके कार्यों की प्रशंसा की है। पिंकी मंडल की समाज सेवा की मिसाल क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण जगाती है, जहां राजनीति के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का दौर चल रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!