बजरंग पंडित
पाकुड़ के उत्कर्मित मध्य विद्यालय हिरानंदनपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने बच्चों को टिप्स दिए और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है और सभी को उनके दिए गए पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बाउंड्री घेरा हुआ नहीं है और पानी की व्यवस्था नहीं है। बाबूधन मुर्मू ने स्कूल के विकास के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में शिक्षक संतोष कुमार पोद्दार, श्वेता दुबे, सुखेंन्न कुमार मंडल, बंटी कुमार मोहम्मद आलम शेख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







