राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार की रात प्रखंड कार्यालय निकट मुख्य सड़क में औचक छापेमारी कर ओभरलोड पत्थर लदे सात हाइवा को जब्त किया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में हिरणपुर थाना में सुपुर्द किया गया। पत्थर लदे सभी हाइवा महारो की ओर से आ रहा था कि अंचलाधिकारी ने वाहनों को रात साढ़े 11 बजे जांच के लिए रोका गया। सभी वाहनों में लदे पत्थरो से सम्बंधित मॉइनिंग चालान की गहन जांच की गई। जिसमें धर्मकांटा से मिले चालान से भी अधिक मात्रा में पत्थर लोड पाया गया। अंचलाधिकारी ने तत्काल सभी वाहनों को अपने कब्जे में लिया। गुरुवार को जिला खनन विभाग के द्वारा भी इसकी जांच की गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों में ओभरलोड पत्थर पाया गया। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। सभी वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया है। जांचोपरांत सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। क्षेत्र में बिना मॉइनिंग व ओभरलोड खनिज संपदा की परिचालन किसी भी हालत में चलने नही दी जाएगी। बहरहाल इस कार्रवाई से पत्थर व्यवसायियो में हड़कंप मचा हुआ है।





