Search

October 11, 2026 10:57 pm

बागबानी सखी दीदियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जेएसएलपीएस के बागबानी सखी दीदियों के लिए सब्जी और फलों की खेती पर 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक आरसेटी राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज, जिला प्रबन्धक (आजीविका) जेएसएलपीएस विरेन्द्र कुमार और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने संयुक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्रा ने दीदियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार करने की सलाह दी और जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया। निशिकांत नीरज ने सभी दीदियों को शुभकामनाएं दीं और बागबानी सखी के कार्यों और जिम्मेदारियों को विस्तार से बताएं। विरेन्द्र कुमार ने वानिकी पर तकनीकी जानकारी दी। अमित कुमार बर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है और बागबानी सखी दीदी हुनर का उपयोग कर स्वालंबी बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को सब्जी और बागबानी के साथ साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

img 20240905 wa00607036200345397408727

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!