Search

May 4, 2026 2:12 am

पाकुड़िया में “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जीप अध्यक्ष।

शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष,भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा एवं बड़ासिंहपुर पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, झामुमो युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता मनीष कुमार, बीडीओ साइमन मरांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने कहा कि यह झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया।
शिविर में कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि, अबूवा आवास सहित 18 प्रकार के स्टालों में आवेदन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। सबसे अधिक भीड़ अबुवा आवास के स्टॉल पर देखी गई। उमस भरी इस गर्मी में लोग छाता लेकर शिविर में पहुंचे थे। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया।

img 20240905 wa00787731318262182023778

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!