Search

May 3, 2026 9:13 pm

ऑटो चालक के साथ मारपीट, चालक गंभीर रूप से घायल।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, पुलिस ने समझाबुझाकर जाम हटाया; दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

एस कुमार

शहरग्राम- अमड़ापाड़ा कोल माईन्स मुख्य सड़क के पोचईबेड़ा के समीप बीते शनिवार को एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के तसरिया गांव निवासी मिठुन राय अपना ऑटो लेकर अमड़ापाड़ा हटिया से पोखरिया की ओर आ रहा था. इसी बीच अचानक अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा के समीप पहले घात लगाए करीब दस की संख्या में लोगों ने ऑटो को मुख्य सड़क में रोक दिया. और ऑटो चालक मिठुन राय के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. ओर मौके से भाग निकला,घटना की जानकारी परिजन व आसपास को मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर बेहोशी अवस्था मे पड़े ऑटो चालक को इलाज के लिए सीएचसी अमड़ापाड़ा ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार की. चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रैफर दुमका कर दिया.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण व ऑटो चालकों ने पोखरिया मोड़ के समीप घण्टो सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक सड़क जाम रहेगी. इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने की पुलिस जाम स्थल पहुंच कर घटना की सारी जानकारी लेते हुए आक्रोशित भीड़ को काफी समझाबुझाकर करीब तीन घण्टे बाद सड़क जाम हटाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!