Search

October 11, 2026 4:10 pm

उपासना मरांडी की पहल से जर्जर सड़क की मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर रतनपुर से खुड़ुकडांगा तक करीब 1.5 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई। सड़क पर डस्ट बिछाकर समतल किए जाने से लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है।
बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने समस्या से उपासना मरांडी को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने डस्ट उपलब्ध कराकर मरम्मत का काम पूरा कराया। काम पूरा होने पर गांव पहुंचीं उपासना मरांडी का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया।
उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

IMG 20261011 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!