Search

April 30, 2026 11:20 am

स्वर्गीय छुतार मरांडी की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पलियादाहा पंचायत के सोगले गांव में स्थित संत जेवियर स्कूल फुटबॉल मैदान में रविवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय छुतार मरांडी की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसमें 14 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्व छुतार मरांडी के पुत्रों दाऊद मरांडी और सालभातर मरांडी ने किया। दाऊद मरांडी ने कहा कि पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतिभाओं को हमारे पूज्य पिताजी के समर्पण से प्रेरित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन और भी भव्य रूप में होगा।
फाइनल प्रतियोगिता में गुनगुनिया और औरपाड़ा के बीच मैच हुआ, जिसमें औरपाड़ा एक गोल से विजेता रहा। विजेता टीम को पांच हजार रुपये और उपविजेता को चार हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। सेमीफाइनल हारने वाली टीम को दो हजार एक सौ रुपये दिए गए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए, जिन्हें भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बांगाबाड़ी ग्राम प्रधान मारांग टुडू निवारण मरांडी, नेगार अंसारी, लाल बाबू शेख, मनोहर मुर्मू, बृजेश कुमार भगत, पाउल टुडू, परमेश्वर मुर्मू, साइमन मरांडी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

img 20240908 wa00476889859481399944097

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!