Search

May 3, 2026 6:19 pm

मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा 11 सितंबर को मनाएगी कर्मा पूजा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी कल 11 सितंबर को पाकुड़ जिला मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में स्थित छोटी अलिगंज के चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रकृति के पूजन महोत्सव के रूप में जवा जवाई कर्मा पूजन कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम राय उर्फ पिंटू राय ने दी । गौरतलब हो कि कर्मा झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है । यह पर्व झारखंड बिहार के अलावा ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की सुख समृद्धि की कामना करती हैं और उनके दीर्घायु के लिए पूजन करती हैं. मान्यता है कि इस पर्व को बहनें अपने भाइयों के लिए करती है। इस दिन घर के आंगन में जहां साफ सफाई किया गया है वहां विधिपूर्वक करम डाली को गाड़ा जाता है, उसके बाद उस स्थान को गोबर में लीपकर शुद्ध किया जाता है । बहनें सजा हुआ टोकरी या थाली लेकर पूजा करने हेतु आंगन या अखड़ा में चारों तरफ करम राजा की पूजा करने बैठ जाती हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!