Search

May 3, 2026 6:19 pm

कुमारपुर पंचायत में आयोजित सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में पहुंचे कांग्रेस 20 सूत्री अध्यक्ष।

बजरंग पंडित

पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर और कुमारपुर पंचायत में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में कांग्रेस 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शिविर का जायजा लिया और कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। मानसारुल हक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए बल्कि लोगों की समस्या और आवेदन का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बिजली बिल माफी और मुख्यमंत्री माईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष उम्र से घटाकर 18 वर्ष करने की घोषणा का भी उल्लेख किया, जो जल्द ही लागू होगी। इस अवसर पर आस मोहम्मद, असगर अली, रहीम मोबिन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240910 wa00183713831324598747165

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!