Search

May 1, 2026 4:58 pm

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम: महेशपुर प्रखंड में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ।

जिला परिषद अध्यक्ष ने तीन पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लिया भाग, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का ग्रामीणों को बताया लाभ।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के दमदमा, बिरकिट्टी और सीतारामपुर पंचायत में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम और महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पुत्री उपासना मरांडी ने कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दमदमा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपासना मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए है जो ब्लॉक नहीं जा पाते हैं और योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे मुझसे मिल सकते हैं और मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिक्षक अनीता पूर्ति, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सिओ संजय सिन्हा, बीईईओ तरुण घाटी, बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद, उपाध्यक्ष बुदल यादव, रुहुल अमीन, प्रखंड कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल, प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन, संतोष हेमब्रम, डब्लू शेख, बेलालूद्दीन शेख, आरजू शेख, डॉन, हसीबूल शेख, पंचायत समिति, आरजू शेख, चंचल शेख, मोहनलाल टुडू, मजिबूर रहमान समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240911 wa00411471350828108122430
img 20240911 wa00401400956241884210398

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!