Search

May 10, 2026 5:09 pm

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बदमाशों का तांडव! कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ हाथापाई, तोड़ा लेपटॉप।

बासकेंद्री पंचायत में आयोजित शिविर में बदमाशों ने की गाली गलौज और हाथापाई, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बासकेंद्री पंचायत में बीते गुरुवार को पंचायत भवन के समीप आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुछ बदमाशों के द्वारा एक कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ हाथापाई करते हुए लेपटॉप तोड़ देने का मामला सामने आया है. वही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कंप्यूटर ऑपरेटर फजलू शेख ने थाने में लिखित शिकायत की है. लिखित शिकायत में कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया है कि बासकेंद्री पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गुरुवार को सभी कर्मियों के साथ शिविर में गया था. जहां शिविर में तीन शरारती तत्वों ने भीड़ लेकर मेरे अलावे कई स्टॉल में जा जाकर गाली गलौज सहित सरकारी कार्य मे बांधा पहुँचाने का प्रयास किया गया. वही तीन शरारती तत्व के समाजुद्दीन अंसारी, सफीक अंसारी ओर मिठुन ठाकुर ने मेरे स्टॉल में आकर गंदी- गंदी गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि यहां तुमलोग घूमने आते हो. काम क्यों नहीं हो रहा है कहने लगा. वही मैंने नेटवर्क की समस्या की बात कह रहा था कि तब तक मेरे साथ तीनो बदमाशों ने हाथापाई करने लगा. इसी बीच बदमाशों ने सरकारी कार्य मे बांधा पहुँचाते हुए लेपटॉप को ही तोड़ दिया. पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!