Search

August 13, 2026 11:35 pm

स्वतंत्रता दिवस से पहले जगी सड़क की चिंता, बीजीआर ने कराया जर्जर मार्ग का मरम्मत कार्य।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। लंबे समय से बदहाल अमड़ापाड़ा बाजार की सड़क पर गुरुवार को बीजीआर कोल प्रबंधन ने तत्काल मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी। मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर से पीपीएल मोड़ तक और पोखरिया रोड के जर्जर हिस्से में जेसीबी से सड़क की खुदाई कर स्टोन डस्ट डाला गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के निर्देश पर यह कार्य कराया गया। कंपनी के पेट्रोलिंग सुपरवाइजर सुरेश कुमार सिंह की मौजूदगी में मरम्मत कार्य पूरा किया गया। सड़क की स्थिति सुधरने से फिलहाल लोगों का आवागमन आसान हुआ है। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन डस्ट से मिली राहत अस्थायी है। सड़क की बदहाली का स्थायी समाधान पक्की सड़क का निर्माण ही है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से दुर्गापूजा से पहले सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अमड़ापाड़ा की प्रसिद्ध दुर्गापूजा में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में जर्जर सड़क परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। प्रशासन को समय रहते इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!