Search

May 1, 2026 7:57 am

दिनदहाड़े चोरी की घटना में दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे ने खोला अपराध का राज।

स्वराज सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाड़ागा में दिनदहाड़े एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शमशेर अंसारी और छोटू अंसारी, दोनों पियादापुर निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घर में घुसकर चोरी कर रहे थे, लेकिन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने उनकी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305/3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में लोगों में आक्रोश है और पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!