राजकुमार भगत
सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ मे इलाजरत गुमानी हरिहरा की 24 वर्षीय चेनतारा बीबी को बी पॉजिटिव खून की जरूरत पड़ी इस गर्भवती महिला की हीमोग्लोबिन काफ़ी कम हो गया था|परिवार के लोगों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों से रक्त को लेकर संपर्क साधा, इंसानियत फाउंडेशन की पहल पर गुमानी अन्दरकोठा के युवा 26 वर्षीय आसिफ राजा रक्तदान करने के तैयार हो गया,युवा आसिफ अपनी जीवन मे पहली बार रक्तदान किया,आसिफ राजा ने कहा ऊपर वाले का लाख लाख शुक्रिया जो मै खून किसी जरूरतमंद को मदद करने का मौका मिला |आगे भी इंसानियत फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान करता रहूंगा |मौक़े पर संस्था के सचिव बानिज शेख, नाजमूल शेख, आफताब आलम, फरोग अहसान, अमीर सोहेल, आसिफ राजा, कर्मचारी नविन कुमार थे |





