राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीते मंगलवार देरशाम से लापता नयाग्राम के 13 वर्षीय बच्चा दीनानाथ सिंह की शव पाकुड़ अंतर्गत मोंगलापाड़ा निकट स्थित नदी से शुक्रवार दोपहर को बरामद हुई। इसकी सूचना मिलने साथ स्वजन सहित गांव के लोग बिलख पड़े। मृत बच्चे गांव में सभी का प्यारा था। जो हर कोई का बात सुनता था। बच्चे की हत्या की सूचना मिलने पर लोग स्तब्ध हो गया। हत्या की घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव बरामद करने को लेकर बीते गुरुवार को परगला नदी में काफी दूरी तक सघन अभियान चलाया , जो सफल नही हो पाया। शुक्रवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि शव को देवपुर नदी से बहते हुए देखा है। इसको लेकर गांव के अर्जुन सिंह के नेतृत्व में करीब 24 युवक अलग अलग दल बनाकर देवपुर नदी से सघन खोजबीन शुरू किया। जो दिन के करीब 12 बजे मोंगलापाड़ा पुल निकट बच्चे की शव को नदी के झाड़ी में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने साथ लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लिया। मृत बच्चे के पिता हरीनन्दन सिंह ने बताया कि मेरा एकमात्र पुत्र था। जो काफी मिलनसार व अच्छा तैराक भी था। उधर इस घटना को लेकर गांव में मातम छा गई है। वही पिता , माता , बहन सहित अन्य स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।





