Search

May 1, 2026 7:57 am

पाकुड़िया-दुमका मुख्य पथ पर भीषण दुर्घटना: ट्रक और टोटो की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, रामपुरहाट रेफर

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर बालको गांव में बुधवार को दोपहर में ट्रक संख्या जेएच 02 बीजे 7753 और टोटो के बीच टक्कर में टोटो का परखच्चे उड़ गए । दुर्घटना में टोटो चालक सहित टोटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल तीन को उच्च चिकित्सा हेतु रामपुरहाट रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में ईशानपुर निवासी टोटो चालक बच्चू दास 30 वर्ष, राजपोखर निवासी सवारी इस्लाम अंसारी 38 वर्ष एवं एवं मुजफ्फर मियां को सिर और पैर में गंभीर जख्म है वहीं राजपोखर निवासी सुभान मियां 37 वर्ष सामान्य रूप से जख्मी है । घायलों का ईलाज कर रहे चिकित्सक डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी बच्चू दास,इस्लाम अंसारी एवं मुजफ्फर मियां को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक क्रेशर से गिट्टी लेकर पाकुड़िया होते हुए दुमका के और जा रहा था। बालको गांव में सामने की ओर से आ रही यात्री सवार टोटो को जोरदार टक्कर मार परखच्चे उड़ा दिया। दुर्घटना के बाद लोगो की भीड़ उमड़ी और भीड़ से ही किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया । एवं दुर्घटना ग्रस्त टोटो और ट्रक को जब्त कर पाकुड़िया थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

img 20240918 wa00267733331034783956315

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!