Search

May 1, 2026 7:57 am

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा, लिट्टीपाड़ा में बैठक सम्पन्न

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )भाजपा बिचामहल मंडल कार्य समिति की एक बैठक बुधवार को बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रवासी खुदीराम टुडू उपस्थित थे।बैठक में आगामी 20 सितम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ किया जाएगा,उसी निमित कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा में 22 सितम्बर दिन रविवार को लिट्टीपाड़ा चौक शाम तीन बजे परिवर्तन रथ पहुचेंगे, इसी को सफलता को लेकर विशेष चर्चा किया गया। परिवर्तन यात्रा बरहेट के भोगनाडीह से शुरू होकर लिट्टीपाड़ा होते हुए पाकुड़ पहुंचेगी। इसको लेकर उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी कार्य की जिम्मेवारी दिया गया।
मौके दानियल किस्कू,बाबूधन मूर्मु, साहेब हांसदा,गणेश मंडल तरुण साहा,कृष्णा मडेया,निमाई ठाकुर,वियान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!