Search

May 1, 2026 5:32 am

पाकुड़िया में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो और चार पहिया वाहनों की जांच।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना के सामने एसआई मनोज कुमार महतो और पुलिस जवानों ने गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो और चार पहिया वाहनों की कागजात और डिक्की की जांच की गई। जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, इंस्योरेंस आदि नहीं मिला, उनकी गाड़ियों को रोककर रखा गया और कागज लाकर दिखाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इसके अलावा, सिद्धो कान्हो चौक और पाकुड़िया बस स्टैंड में भी आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सभी दो और चार पहिया वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई और बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!