Search

April 30, 2026 10:27 pm

परिवर्तन यात्रा में राज्य में भाजपा सरकार बनाने का दिया संदेश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार को हिरणपुर पहुंचकर झारखण्ड में भाजपा सरकार बनाने का संदेश आमलोगों को दिया। भोगनाडीह से निकले यह परिवर्तन यात्रा लिट्टीपाड़ा होते हुए रानीपुर मोड़ तक पहुंची। यात्रा में गोड्डा विधायक अमित मण्डल मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान रानीपुर में दर्जनों की संख्या में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद परिवर्तन यात्रा हिरणपुर बाजार पहुंची। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक अमित मण्डल ने कहा कि झारखण्ड के गठबंधन की सरकार हर मोर्चे में फेल साबित हो गया है। सड़को की स्थिति जर्जर बनी हुई है। वही सुदूर क्षेत्रो में पेयजल की गम्भीर स्थिति बनी हुई है। अब आमलोग भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस परिवर्तन यात्रा से लोगो मे उत्साह का माहौल बना हुआ है। झारखण्ड में इस सरकार को बदलना आवश्यक है। इसके बाद परिवर्तन यात्रा हिरणपुर से तोड़ाई की ओर निकल गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , बाबुधन मुर्मू , शिवचरण मालतो , दानियल किस्कु , साहेब हांसदा , जयंत मण्डल , सुकुमार मण्डल आदि उपस्थित थे।

img 20240922 wa00235833769187906228830

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!