राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): अमड़ापाड़ा – पाकुड़ कोयला पथ के सिलकुट्टी निकट शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर निवासी 49 वर्षीय बिजुन टुड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने साथ थाना प्रभारी विनय कुमार , एसआई अमरदीप मिश्रा पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। जिसे शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया ।मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने केंदुआ पंचायत अंतर्गत करणपूरा में स्थित ससुराल साइकिल से आया था। लौटने के दौरान अपरान्ह करीब चार बजे धरमपुर सिलकुट्टी निकट तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात कोयला वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला ।मृतक के भतीजा लखीराम मुर्मू ने बताया कि साइकिल से ही मौसा लौट रहा था कि वाहन से कुचला गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। वही मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते चले कि मृतक के पत्नी सहित एक पुत्र है। इस घटना के बाद रो रोकर सबका बुरा हाल बना हुआ था।






