Search

October 7, 2026 11:25 pm

औचक जांच में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद, सीएस ने जताई नाराजगी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सिविल सर्जन डा. पीके संथालिया ने बुधवार को कस्तूरी व देवपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पाया गया। वहीं, देवपुर स्थित आरोग्य मंदिर को खुला पाया गया। सीएस जब जांच के लिए कस्तूरी केंद्र में निरीक्षण के लिए रुके तो ताला लटका हुआ पाया। इसके बाद देवपुर स्थित केंद्र पहुंचने पर सभी कर्मियों को उपस्थित पाया। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति व केंद्र के नियमित संचालन का जायजा लिया। केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने सीएचओ को निर्देश देते हुए कहा की केंद्र में कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाय। उन्होंने कहा कि केंद्र की किसी भी अवस्था मे बन्द नही रखना है। कस्तूरी की बन्द मिले केंद्र को लेकर आवश्यक की जाएगी। बहरहाल सरकारी स्वास्थ्य सेवा को लेकर सिविल सर्जन की इस औचक निरीक्षण से सुदूर देहातो में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों पर खलबली मचा हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!