Search

October 7, 2026 9:02 pm

फुटबॉल मैदान से युवाओं को मिला रोजगार का संदेश, बाबुधन मुर्मू ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

आमड़ापाड़ा/पाकुड़। प्रखंड के गौरपाड़ा में जूनियर युवा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू का आदिवासी रीति-रिवाज से गुलदस्ता व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और युवा कई बीमारियों से दूर रहते हैं। संथाल परगना में फुटबॉल लोकप्रिय खेल बन चुका है। खेल के माध्यम से युवा पुलिस, सेना व अन्य सरकारी सेवाओं में भी करियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील की। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सिंगारसी टीम विजेता रही, जिसे ₹30 हजार तथा गोपी कानदर टीम उपविजेता को ₹25 हजार पुरस्कार दिया गया। दोनों सेमीफाइनल टीमों को 7,500-7,500 से सम्मानित किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष संदीप पहाड़िया, सचिव सुमन पहाड़िया, ग्राम प्रधान धर्मदेव पहाड़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया, मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, मुखिया मोतीलाल पहाड़िया, पूर्व सैनिक रामकुमार पहाड़िया व पूर्व विस सूत्री उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

IMG 20261007 WA0041
IMG 20261007 WA0040 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!