Search

April 30, 2026 9:05 pm

चौकीदार बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा की पहली बैच में 132 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत 15 सितम्बर 2024 को हुई लिखित परीक्षा के उपरांत आज दिनांक 23-09-2024 को पुलिस लाईन मैदान में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत चल रहे कार्य लंबाई जांच, रेस ट्रैक आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराया। 1332 अभ्यर्थियों ने आज दक्षता परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 132 उत्तीर्ण हुए। दिनांक 26.09.2024 तक चार बैच में दक्षता परीक्षा होगी। मौके अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240923 wa00139165230102982738029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!